खंभे पर लटके बिजली के मीटर में ब्लास्ट होने के बाद लगी आग
बिजली के पोल से लटके बिजली के मीटर में एक दम पहले ब्लॉस्ट हुआ और उसके बाद आग की लपटें निकलने लगे। ब्लास्ट की गूंज ऐसी हो जैसे मानों किसी ने हवाई फायर कर दिया हो। क्योंकि पहले ब्लॉस्ट के बाद भी बीच-बीच में पटाखे चलने जैसी आवाजें आती रही। इसके कारण शाहीमाजरा के शोरूमों व आसपास एरिया की लाइट चली गई तो कहीं पर लाइट फ्लेक्चुएट होने लगी। जिस कारण कई शोरुम में लगी लाइट खराब
हो गई।
मीटर में आग लगने की सूचना किसी ने पॉवर काम को दी। जिसके करीब आधे से पौने घंटे के बाद पॉवर काम कर्मचारी घटनास्थल पर आए ओर मौके का जायजा लेकर उस ट्रांसफार्मर से आकर सबसे पहले लाइट काटी जहां से उस बिजली के मीटर को पॉवर सप्लाई जा रही थी। एक तो शाम का समय और ऊपर से सारा आफिस व बिजनेस एरिया। जिस कारण सारे शोरूमों में चल रहे आफिस के स्टॉफ और दुकानदार व उनके वर्कर बाहर आ गए। लाइट ठीक होने मे करीब डेढ़ घंटा लग गया।
ऐसा ब्लास्ट हुआ मानों किसी ने बम फोड़ दिया हो: शाहीमाजरा स्थित शोरूमों में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एकाएक जोर से कुछ ब्लॉस्ट होने की आवाज सुनाई पडी। आवाज इतनी थी कि मानों किसी ने बम फैंक दिया हो। आवाज सुनते ही आसपास शोरूमों में काम करने वाले युवक-युवतियां व अन्य स्टॉफ कर्मचारी बाहर की ओर भाग आए। क्योंकि एक बार लगा की शायदा भूकंप आ गया है। देखते ही देखते पोल पर लटके बिजली के मीटर से फिर से पटाखे चलने जैसी आवाजें निकली ओर उसके बाद आग की लपटें निकलने लगी।
नीचे खड़ी थी नई बैंक की बलेरो, मालिक का पता ही नहीं: जिस पोल पर लटके बिजली के मीटर से आग की लपटें निकल रही थी वहीं उसके ठीक नीचे एक सफेद रंग की बेक की बलेरो खड़ी हुई थी। लॉक की गई इस बेलरों गाडी को हटाने के लिए युवकों ने प्रयास किया लेकिन हैंड ब्रेक होने के कारण गाडी न आगे जा सकती थी और न पीछे। सब को डर था कि बिजली के मीटर से यदि चिंगरी गाडी के ऊपर गिर गई तो फिर आग को बुझाने में दिक्कत होगी। क्योंकि इस गाडी के बिल्कुल साथ लाइन में कई अन्य लोगों की गाडिय़ां भी पार्क थी। मुसीबत यह थी कि कई गाडी मालिकों का ही पता नहीं था और उनकी गाडियों को लॉक लगा हुआ था।
पौने घंटे बाद आए पॉवरकाम कर्मचारी और डेढ़ घंटे बाद लाइट: किसी ने मीटर में आग लगने और नीचे गाडिय़ां पार्क हाेने की सूचना पावर काम कर्मचारियों को दे दी। करीब पौने घंटे बाद दो पॉवरकाम कर्मचारी आ गए और आते ही जलते हुए मीटर को खोल उन्होंने तुरंत ट्रांसफार्मर से इस मीटर को सप्लाई हो रही बिजली को काट दिया। लाइट आने के लिए करीब डेढ़ घंटा लगा गया और उसके बाद लोगों ने चैन की संास ली।
मीटर में ब्लॉस्ट होने के बाद लगी आग, बाल-बाल बचें युवक-युवती