पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. नगर निगम मुख्यालय के पास स्थित तीन मंजिला जयपुर हॉस्पिटल में रविवार रात 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 100 मरीज भर्ती थे। मरीजों को निकालने में पास ही स्थित ज्योतिनगर थाना पुलिस, मरीजों के परिजन, अस्पतालकर्मियों के अलावा समय पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने फुर्ती दिखाई। सभी को 8-10 मिनट में बाहर निकाल लिया गया। सड़क व नगर निगम परिसर में मरीजों के बैडों की कतार लग गई। बाद में इन्हें एसएमएस व अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। सीएम वसुंधरा ने देर रात ट्वीट कर अफसरों को जयपुर अस्पताल से शिफ्ट मरीजों की देखभाल के निर्देश दिए। ये था पूरा मामला...
आईसीयू के बगल में कबाड़ भरा था... जरा सी चिंगारी ने सांसत में डाली 100 मरीजों की जान
- लालकोठी के जयपुर हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर के बगल में रखे कबाड़ ने 100 मरीजों की जान सांसत में डाल दी। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आलम यह रहा कि जिन कागजों और फाइलों को ओटी और आईसीयू से दूर ऑफिस में रखा जाना था, उनका ढेर ओटी के पास स्टोर में लगा रखा था।
- यहीं पर शॉर्ट-सर्किट की एक चिंगारी ने पूरे अस्पताल को धुएं के आगोश में ले लिया। अगर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर और गम बूट पहनकर समय रहते आईसीयू और ओटी के मरीजों को बाहर नहीं निकालती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
- अस्पताल में हार्ट और अन्य गंभीर बीमारियों के 100 से ज्यादा मरीज भर्ती थे, जिन्हें पहले वहां से बाहर निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया।
- यहां डॉक्टरोें ने गंभीर मरीजों की देखभाल जारी रखी और इसके बाद 20 एंबुलेंस ने 50 फेरे लगाकर मरीजों को एसएमएस व अन्य अस्पतालों में पहुंचाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.