पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अडू़पुरा स्थित पॉवर ग्रिड में मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे आग लगने से 132 केवीए का पावर ट्रांसफार्मर जल गया। आग इतनी तेज थी कि धुआं और लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं। लेकिन इसे बुझाने में पावर ग्रिड का फायर फाइटिंग सिस्टम फेल हो गया। बाद में नगर निगम के फायर ब्रिगेड अमले के 50 कर्मचारियों ने 18 गाड़ी पानी व 900 लीटर फोम डालकर करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया। आग से ग्रिड कॉर्पोरेशन को 50 करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। ग्रिड में आग लगने से मालनपुर, महलगांव और मेहगांव क्षेत्र में करीब 2 घंटे बिजली सप्लाई भी बाधित रही।
टेक्निकल फॉल्ट से लगी आग: अडू़पुरा की 765/200 पावर ग्रिड में 315 केवीए के 3 पॉवर ट्रांसफार्मर थे। इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफॉर्मर की लाइन से कनेक्टिविटी ठीक नहीं थी। इससे टेक्निकल फॉल्ट हुआ। चिंगारी निकली और इससे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। जबकि दूसरे ट्रांसफॉर्मर में जब आग लगी तो दमकल अमले ने पानी फेंककर बुझा दी। इससे 100 करोड़ रुपए कीमत के दो बड़े ट्रांसफॉर्मर जलने से बच गए।
आग लगने पर लोड को दूसरी लाइन पर डाला: अडू़पुरा स्थित पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, ग्वालियर में पॉवर ट्रांसफॉर्मर में जैसे ही आग लगी। इसके तुरंत बाद लोड काे दूसरी लाइनों पर डालकर सप्लाई शुरू की गई। लेकिन इससे मालनपुर, महलगांव व मेहगांव पॉवर ट्रांसमिशन से जुड़े फीडर क्षेत्र में बिजली दो घंटे तक प्रभावित रही। बिजली सप्लाई इस दौरान चालू व बंद होती रही।
फाइटिंग सिस्टम फेल होने से आग ने पकड़ा जोर
अडू़पुरा स्थित पॉवर ग्रिड में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम के काम नहीं करने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। यदि फायर फाइटिंग सिस्टम काम करता तो करोड़ों रुपए कीमत के पॉवर ट्रांसफॉर्मर को खाक होने से तुरंत बचाया जा सकता था।
पावर ट्रांसफॉर्मर जलकर हो गया है खाक
फायर ब्रिगेड के नोडल अफसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि अडू़पुरा स्थित पावर ग्रिड में पॉवर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से पावर ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गया है। इसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए बताई गई है। आग दोपहर करीब 12 बजे लगी थी, जिसे बुझाने में 4 घंटे का समय लगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.