पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khalari News Fire In House Due To Short Circuit Thousands Of Goods Burnt

शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, हजारों के सामान जले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चान्हो | प्रखंड के टांगर गांव के रहने वाले अब्दुल रहमान उर्फ बादल के घर मे 11 मार्च की रात लगी आग से घर मे रखे 20-25 हजार का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण स्टोर रूम मे रखा चावल, धान, हीटर सहित अन्य सामान जल गया। आग लगने का कारण सार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। अब्दुल रहमान ने बताया कि वे रात को सो रहे थे, सुबह करीब चार बजे नींद खुली तो देखा कि बिजली गुल है, और स्टोर रूम से धुंआ निकल रहा है। इसके बाद उन्होंने घरवालो की मदद से आग बुझाया, हांलाकि तब तक सामान जल चुका था। स्टोर रूम को स्विच बोर्ड पुरी तरह जला हुआ था, इससे संभावना जताई जा रही है कि सार्ट-सर्किट होने के कारण आग लगी होगी।
खबरें और भी हैं...