पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपलवल। यहां की हसनपुर अनाज मंडी में सोमवार को बारदाने के बंटवारे को लेकर दो आढ़तियों के गुटों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। वहां मौजूद किसान, मजदूर व अन्य आढ़तियों ने छिपकर जान बचाई। इस पूरी घटना में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- बारदाने के बंटवारे को लेकर सुबह से ही आढ़तियों में पंचायत का दौर चल रहा था।
- पंचायत में पूर्व प्रधान करण सिंह व मोहन फौजी गुट के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
- देखते ही देखते वह कहासुनी उग्र रूप ले गई। इसी बीच पूर्व प्रधान गुट के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मोहन फौजी एवं पंचायत में बैठे अन्य लोगों पर हमला कर दिया।
- आरोप है कि पूर्व प्रधान के गुट ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कृष्ण व अशोक नामक युवकों को गोली लगी।
- फायरिंग शुरू होते ही भगदड़ मच गई। घायलों में कृष्ण की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- इस घटना के बाद से व्यापारियों व मजदूरों में दहशत है। मंडी के व्यापारी मेघ सिंह, गोपाल, अर्जुन आदि ने एसपी से मुलाकात कर मामले में लिप्त दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में
- एसपी सुलोचना गजराज ने व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
- पुलिस ने मंडी के पूर्व प्रधान करण सिंह व दीपक को मौके से हिरासत में ले लिया।
- आढ़ती के बयान पर तीन नामजद सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.