पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी (हरियाणा)। आपसी रंजिश के चलते रेवाड़ी शहर में बुधवार सुबह हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस दौरान हुई, जब मृतक युवक अपनी बहनों के गौना कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था।
तीन गोलियां मारी...
मृतक युवक की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी सरजीत (21) के रूप में हुई है। उसे बदमाशों ने 3 गोलियां मारी। जवाब में मृतक के परिजनों ने भी 6 जगहों पर मारपीट व फायरिंग की। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खूनी रंजिश का यह पूरा खेल सुबह करीब 6.15 बजे से 9 बजे तक चला। इससे तनाव का माहौल बन गया।
बहनों के गौना का कार्यक्रम था, चूल्हा लेने गया था युवक ...
- सरजीत की दो बहनों की शादी पहले हो चुकी है। लेकिन अभी तक वे ससुराल नहीं जाने लगी थी। बुधवार को उसकी बहनों के गौना का कार्यक्रम था।
- सुबह 6.15 बजे सरजीत मोहल्ले में ही एक टैंट की दुकान से गैस चूल्हा लेने गया था। वहां पहले ये ही घात लगाए बैठे 5 बदमाशों ने अचानक ही सरजीत पर गोली दागनी शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन गोलियां सरजीत को मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- मृतक सरजीत के परिजनों को इस घटना का पता लगते ही वे बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। सरजीत की हत्या की वारदात में शामिल एक आरोपी का भाई शशांक (18) बस स्टैंड पार्किंग में काम करता था। उन्होंने पार्किंग में घुसकर शशांक को गोली मारकर घायल कर दिया।
- इसके बाद मृतक के परिजन शहर में अलग-अलग जगह आरोपियों की तलाश में घूमे और उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की। एक आरोपी के घर में घुसकर एक महिला को घायल कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.