पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार: देर रात भास्कर से जुड़े पत्रकार को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम.  संझौली थाना इलाके के जिगनी नहर पुल पर बैठे अपराधियों ने दैनिक भास्कर के पत्रकार विंध्याचल उपाध्याय को गोली मार दी। आवाज सुन गांव से लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। विंध्याचल का बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है।

 

 

- घटना गुरुवार देर रात 10 बजे की है। विंध्याचल संझौली से अपने गांव भुतहा खैरा लौट रहे थे। पुल पर बैठे अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाने की कोशिश की। नहीं रोकने पर पीछे से बंदूक से गोली मार दी। गोली कंधे में लगी, जिसके बाद विंध्याचल सड़क पर ही गिर गए। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

- पत्रकार के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद संझौली थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका सरकारी नंबर बंद था। फिर एसपी से संपर्क कर घटना की सूचना दी गई। एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल व अस्पताल पहुंची।

 

 

खबरें और भी हैं...