पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनताल. ब्राजील का रिमोट आइलैंड फर्नांडो डी नोरोन्या इन दिनों चर्चा में है। यहां 12 साल में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है। इस आइलैंड पर बच्चों को जन्म देने पर पाबंदी लगी हुई है। हालांकि, इसके बावजूद अब नए मेहमान के वेलकम में यहां जश्न मनाया जा रहा है। जिस महिला ने यहां पहली बार बच्ची को जन्म दिया है, उसकी पहचान अभी सामने नहीं आ पाई है।
क्यों है बच्चों के जन्म पर पाबंदी?
- ब्राजील के नताल शहर से 370 किमी की दूरी पर मौजूद इस आइलैंड पर तकरीबन 3000 लोग रहते हैं।
- इस आइलैंड पर कोई मैटरनिटी वॉर्ड नहीं है। इसलिए जो भी महिला यहां प्रेग्नेंट होती है, उसे डिलिवरी के लिए मेनलैंड जाने के लिए कहा जाता है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइलैंड पर जिस महिला ने बच्ची को जन्म दिया है, उसे अपने प्रेग्नेंट होने का पता ही नहीं था।
- उसकी उम्र 22 साल है। उसने बताया कि उसे इस बात का अहसास भी नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। बच्चे के जन्म पर वो खुद भी दंग रह गई।
- ओ ग्लोबो वेबसाइट से बातचीत में महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात मुझे पेट में भयानक दर्द शुरू हुआ और मैं बाथरूम चली गई।
- महिला के मुताबिक, उसे तेज दर्द उठा। असल में ये प्रसव पीड़ा थी। तभी बच्ची पेट से बाहर आ गई।
- इसके बाद बच्ची के पिता ने उसे आकर उठाया। बच्ची को लोकल अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद अथॉरिटी ने इस खबर की पुष्टि की।
पहचान नहीं बताना चाहती महिला
ओ ग्लोबो के मुताबिक, लोकल अथॉरिटी ने बयान में कहा कि बच्ची की डिलिवरी महिला के घर में ही हुई। महिला अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहती। फैमिली का कहना है कि महिला और परिवार को उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी नहीं थी।
बच्ची की जन्म की खुशी में जश्न
आईलैंड पर इस बच्ची की जन्म की खुशी में जश्न का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकल लोगों ने बच्ची के लिए कपड़े दिए हैं। वहीं कुछ फैमिलीज उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आई हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.