पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी के लिए चर्च पहुंचे प्रिंस हैरी और मेघन, फर्स्ट LOOK आया सामने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंदन. मेगन को मिल गया सपनों का राजकुमार। जी हां मेगन मर्केल के हो गए प्रिंस हैरी। विंडसर पैलेस के सेंट जॉर्ज चैपल में ब्रिटेन रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी और अमेरिकी सेलेब मेगन मर्केल की शादी हो गई।  इस मौके पर मेगन ने व्हाइट कलर का गाउन और सिर पर डायमंड का टियरा (मुकुट) पहना। वहीं प्रिंस हैरी ट्रेडिश्नल रॉयल सूट में चर्च पहुंचे।

 

- मेगन अपनी मां के साथ बर्कशायर के क्लीवेडेन हाउस होटल से विंडसर कैसल पहुंची। मेगन ने ब्रिटिश डिजाइनर क्लेयर केलर का डिजाइन किया हुआ गाउन पहन रखा था। इसके साथ ही क्वीन मैरी का डायमंड का टियरा लगा रखा था। 
- मेगन और उनकी मां रॉल्स राइस फैंटम IV में कैसल पहुंचीं। ये कार महारानी के लिए 1950 में खास तौर पर बनाई गई थी। इसे प्रिंस विलियम से शादी के बाद केट मिडलटन भी इस्तेमाल कर चुकी हैं।
- वहीं प्रिंस हैरी बड़े भाई प्रिंस विलियम के साथ चर्च पहुंचे। शुरू में वो काफी नर्वस नजर आ रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने हाथ हिलाकर गेस्ट्स का वेलकम किया। 
- शादी में मेगन के पिता की रस्म उनके ससुर यानी प्रिंस हैरी के पिता ने अदा की। वो मेगन को चर्च में स्टेज तक लेकर गए, जिसे गिविंग अवे सेरेमनी कहा जाता है। 
- जब मेगन चर्च के अंदर पहुंची तो प्रिंस हैरी ने आगे बढ़कर उनका हाथ थामा और उनके लुक की तारीफ करते हुए कहा, ''मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा था।''
- इससे पहले महारानी एलिजाबेथ ने शाही जोड़े को उनकी नई उपाधियां दीं। प्रिंस हैरी को तीन उपाधियां दी गई हैं। 
- वे ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ डम्बार्टन और बैरन किलकील के पद से पहचाने जाएंगे। रॉयल फैमिली का हिस्सा बनने के बाद अब मेगन मर्केल को भी डचेज ऑफ ससेक्स के तौर पर जाना जाएगा।

 

बड़े-बड़े स्टार पहुंचे शादी में
इस शाही शादी में रॉयल फैमिली से लेकर हॉलीवुड स्टार तक 2000 से ज्यादा गेस्ट्स पहुंचे। इनमें जॉर्ज क्लूनी, डेविड बेकहम, इदरिस एल्बा, प्रियंका चोपड़ा और ओपरा विन्फ्रे जैसे नाम शामिल हैं। वहीं चैपल के बाहर एक लाख से ज्यादा फैन्स शाही कपल को देखने के लिए मौजूद रहे। 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें इस शाही शादी की फोटोज...

खबरें और भी हैं...