मुंबई. सनी लियोनी तमिल फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। तमिल में उनकी पहली फिल्म 'Veer mahadevi' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। लुक के मुताबिक, सनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म में लीड रोल (वॉरियर प्रिंसेस) करती दिखाई देंगी। V C Vadivudayan के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इसी साल फरवरी में फ्लोर पर आई थी। सनी ने फिल्म के लिए ली स्पेशल ट्रेनिंग...
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी ने इस फिल्म के लिए स्पेशल ट्रेनिंग ली है। उन्होंने न केवल घुड़सवारी सीखी, बल्कि तलवारबाजी की ट्रेनिंग भी ली। सनी इस फिल्म के लिए 150 दिन का समय दे चुकी हैं। बताया जा रहा है कि मेगा बजट में बन रही यह फिल्म तमिल के साथ-साथ तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी। बॉलीवुड की बात करें तो सनी की आखिरी फिल्म 'तेरा इंतजार' 2017 में रिलीज हुई थी।