पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

First Photo : 'भारत' में कुछ ऐसे नजर आएंगे सलमान, शुरु हुई शूटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। काला हिरण शिकार मामले से जमानत पर छूटे सलमान एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो चुके हैं। उनकी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से फिल्म की पहली फोटो भी सामने आई है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर फिल्म के सेट की फोटो शेयर की है। इसमें सलमान का चेहरा छुपा हुआ है। सलमान को टैग करते हुए अली ने ट्वीट किया, 'और भारत की शुरुआत हो चुकी है। एक देश के साथ आदमी का सफर। इसी साल ईद पर होगी रिलीज...

 


जफर ने ट्वीट में ये भी बताया है कि यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी। अपने पिछले ट्वीट में लिखा था कि सलमान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्री-प्रॉडक्शन का काम चल रहा है। भारत की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं। जल्द आपको इससे जुड़ी इंटरेस्टिंग जानकारियां मिलेंगी। 


साउथ कोरियन मूवी से इंस्पायर है भारत...
सलमान के साथ जफर की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले सलमान ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में उनके साथ काम किया है। माना जा रहा है कि फिल्म भारत 2014 में आई साउथ कोरियन मूवी 'ओडी टु माय फादर' से इंस्पायर है।  


शेयर किया था सलमान का वीडियो...
बता दें कि पिछले दिनों जफर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सलमान बैक फ्लिप करते हुए हवा में छलांग लगाते नजर आए थे। यह वीडियो फिल्म सुल्तान की शूटिंग के समय का है। 

 

आगे की स्लाइड पर, सलमान की फिल्म में काम करेगी ये हीरोइन...