पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरामुक्त शहरों की रेटिंग के लिए पहली क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न

कचरामुक्त शहरों की रेटिंग के लिए पहली क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचरामुक्त शहरों की रेटिंग के लिए पहली क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न

शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण गतिविधि के साथ, कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग पूरे देश के शहरों के बीच स्वच्छता के लक्ष्य और 100 फीसदी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाएगी।
सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि शहरों से बड़ी मात्रा में निकलने वाले कचरों के निपटान के लिए विकेन्द्रीकृत समन्वित प्रयास होने चाहिए। उन्होंने शहरों को कचरा मुक्त बनाने में आमलोगों के सहयोग को जरूरी बताते हुए साफ-सफाई के नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़े दंड के प्रावधान पर भी जोर दिया।
बुधवार को आयोजित कार्यशाला कचरा मुक्त भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत जून 2018 तक देश के सभी राज्यों में आयोजित की जाने वाली 17 कार्यशालाओं में से पहली थी।
-- आईएएनएस
खबरें और भी हैं...