पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा। शहर के प्रापर्टी मार्केट में करोड़ों के बंग्लोज अब बड़ी डील नहीं कही जा सकती। परंतु यदि यह कहा जाए कि अब फ्लैट भी करोड़ों में मिलने लगे हैं, तो इसे आश्चर्य ही कहा जाएगा। टेनामेंट और बंग्लोज के अब फ्लैट में रहने का ट्रेंड बढ़ रहा है। ऐसे में शहर के एक बिल्डर ग्रुप ने कलाली में आलीशान प्रोजेक्ट तैयार किया है। वडोदरा में अब तक के सबसे महंगे फ्लैट रहने वाले को रिसोर्ट का अहसास कराएंगे। इसकी कीमत 4.51 से शुरू होकर सवा 5 करोड़ तक रखी गई है। केवल 22 फ्लैट ही बनेंगे…
गुजरात का यह पहला ऐसा रेसीडेंसियल प्रोजेक्ट है, जिसका एरिया करीब 2.75 लाख स्क्वेयर फीट है। पर निर्माण कार्य केवल 15 प्रतिशत एरिया में ही हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि यह रिसोर्ट जैसा अहसास देने वाले केवल 22 फ्लैट ही बनाए जाएंगे। 11 माले की बिल्डिंग और हर माले पर केवल दो ही फ्लैट। 6900 स्क्वेयर फीट एरिया के हर फ्लैट में अपना स्पलेश पूल होगा। इस प्रोजेक्ट के लैंडस्केप पर मेक्सिमम वर्क किया गया है। जहां ऐरामा गार्डन, मेन मेड लेक, गोल्ड पुटिंग ग्रीन जैसी ए ग्रेड की सुविधाएं हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल बीच भी क्रिएट किया गया है। बीच की तरह फिलिंग दिलाने के लिए अपना-अपना काॅटेज भी दिया गया है। इसमें रहने वाले आर्टिफिशियल लेक में बोटिंग भी कर सकते हैं। व्हाइट सेंड पर मानों गोवा के बीच का नजारा क्रिएट करने का यह प्रोजेक्ट अद्भुत होगा।
गुजरात में इसके पहले इस तरह का काम नहीं हुआ
आर्किटेक्ट डेक्सटर फर्नाडिस बताते हैं कि यह मेरे सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट में से एक है। गुजरात में इसके पहले इतनी बड़ी साइट पर काम नहीं हुआ। जहां कोई फ्लैट में रिसोर्ट जैसी फिलिंग मिलती हो। इसके अलावा कोई अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को तीन अवार्ड भी मिल गया हो, ऐसा पहली बार हुआ है। हमें इस प्रोजेक्ट के लिए रेसिडेंसियल प्रोजेक्ट के लिए आर्टिस्ट इन कांक्रीट अवार्ड, एसीइएफ एशिया अवार्ड तथा यंग आर्किटेक्ट अवार्ड मिले है। अन्य एमिनीटीस की बात करें, तो यहां विशाल क्लब हाउस, इंडोर गेम्स फेसिलिटी, आेपन एम्फिथिएटर, जीम एरिया होंगे। जीम एरिया में मार्डन इक्विपमेंट तथा सेप्रेट स्टीम, सोनाबॉथ , मसाज की फेसिलिटी रहने वालों को हमेशा रिफ्रेश रखेगी।
5 करोड़ की यह प्रापर्टी जन्नत की झलक दिखाएगी
5 करोड़ की यह प्रापर्टी जन्नत की झलक दिखाएगी, इसका यही उद्देश्य है। यहां रहने वाले को मार्निंग रिसोर्ट में हो, ऐसा अहसास कराएगी। इसके लिए सभी फेसिलिटी यहां है। यहां 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली हेल्प डेस्क बनेगी, जो यहां रहने वालों का पार्किंग, इमर्जेंसी समेत अन्य सुविधाएं देने की भरपूर कोशिश करेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.