पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअररिया/सुपौल. अररिया-सुपौल फोरलेन सड़क पर चक्रदाहा आेवरब्रिज के पास मस्जिद के सामने रविवार देर रात ट्रक के कुचलने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी भरत मिश्र अपने पुत्र के लिए लड़की देखने 10 लोगों के साथ अररिया के चन्द्रदेई गांव गए थे। लड़की देखने के बाद सभी लोग देर रात घर लाैट रहे थे। नरपतगंज के चक्रदाहा ओवरब्रिज के निकट सूमो की टायर पंक्चर हो गई। ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी रोककर टायर बदलने लगा। इस दाैरान सड़क पर खड़े होकर छह लोग मोबाइल से रोशनी दिखा रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात ट्रक ने चालक सहित छह लोगों को कुचल डाला। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई। भरत मिश्र के पोता-पोती समेत गाड़ी में बैठे प्रतापगंज के रवि पंडित और खट्टरदास बाल-बाल बच गए। गाड़ी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। मृतकों में चार सुपौल, जबकि एक भागलपुर के इशाकचक के रहने वाले थे।
इनकी हुई मौत
- रूपेश सिंह (गाड़ी मालिक) सुखानगर, प्रतापगंज, सुपौल, गौतम मिश्र (लड़के का बड़ा भाई), भवानीपुर प्रतापगंज सुपौल, विजय मिश्र (लड़का के मामा) दिवानगंज, सुपौल, शंकर मिश्र (लड़की के मामा) इशाकचक, भागलपुर, भरत मिश्र (लड़का के पिता) प्रतापगंज, सुपौल।
लड़की वाले रात में जाने से रोक रहे थे
- जानकारी के अनुसार लड़की वाले भरत को रात में जाने से रोक रहे थे, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और सभी लोग चंद्रदेई गांव से रात में ही निकल गए। प्रतापगंज के सुखानगर निवासी गाड़ी मालिक रूपेश सिंह सूमो स्वयं चला रहे थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई। हादसे में लड़के के पिता भरत मिश्र, भरत मिश्र के बड़े बेटे गौतम मिश्र, साला विजय मिश्र, लड़की के मामा शंकर मिश्र की मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.