गणेश स्पोर्टिंग के पांच बालिका का एथलेटिक्स में चयन
खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के द्वारा गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के 5 बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी बच्ची का चयन झारखंड सरकार के द्वारा किया गया। ये सभी चयनित पांचों बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी बच्ची को झारखंड सरकार के द्वारा दिनांक 04.03.2020 से लेकर 05.03.2020 तक कर्जन स्टेडियम हजारीबाग मे दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद ट्रायल चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के पांचों बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी बच्ची ने राज्य स्तरीय ट्रायल चयन प्रक्रिया मे शामिल होकर बेहतरीन प्रदर्शन किए थे। इसके बाद झारखंड सरकार के द्वारा पांचों खिलाड़ी बच्ची का फाइनल चयन किया गया । ये सभी चयनित पांचों बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी बच्ची को झारखंड सरकार के द्वारा निशुल्क खेल कूद प्रशिक्षण, 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई , रहने के लिए छात्रावास (होस्टल ), खाने की सुविधा, खेल किट एवं ये सभी खिलाड़ी बच्ची को झारखंड सरकार के द्वारा आवासीय बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र कर्जन स्टेडियम हजारीबाग मे ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। सभी चयनित पांचों बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी बच्ची को गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा लगातार चार वर्षों से खेल कूद प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसके बाद इन्होंने राज्य स्तरीय ट्रायल चयन प्रक्रिया मे बेहतरीन प्रदर्शन की।
सभी क्लब के चयनित पांचों बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी बच्ची को दिनांक 18.03.2020 दिन बुधवार 11 बजे से राय पंचायत भवन मे गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा प्रतिभा ससम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । जिसमें मुख्य अतिथि गणों के द्वारा चयनित खिलाड़ी बच्ची को उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा । इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि गण के रूप मे खलारी प्रखंड के पदाधिकारी गण , सी सी एल पदाधिकारी गण, कोयलांचल क्षेत्र के मुखिया गण , समाज सेवी गण , ग्रामीण , बच्चे के अभिभावक गण एवं गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के सभी सदस्य गणों के द्वारा चयनित खिलाड़ी बच्ची को सम्मानित किया जाएगा एवं उज्वल भविष्य के शुभकामनाएं दिए जाएंगे। ताकि यहाँ के खिलाड़ी बच्चे भी खेल कूद मे बेहतरीन प्रदर्शन कर के अपने देश का नाम रौशन कर सके।