पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक में टक्कर के बाद पांच घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के कसीरा मोड़ के पास बुधवार को‌ दो बाइक में टक्कर होने से पांच युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुर्से गांव निवासी सनातन धान, और गुलशन धान जलटंडा बजार से घर लौट रहे थे।

जबकि दूसरा बाइक में मेंहा गांव के बिरसा हेरेंज, बुधवार हेरेंज,और मनोज हेरेंज जलटंडा बजार जा रहे थे। उसी क्रम में कसीरा मोड़ के समीप दोनों बाइक में टक्कर हो गयी । इस हादसे में पांच युवक घायल हो गये । घटना की सूचना तत्काल स्थानीय लोगो ने कर्रा थाना को दिया । कर्रा पुलिस पांचों घायल युवकों को इलाज के लिए कर्रा लाया। प्राथमिक इलाज के बाद बिरसा हेरेंज,सनातन धान, गुलशन धान को रिम्स रेफर कर दिया गया।

दुघर्टना में घायल युवक।
खबरें और भी हैं...