पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Five Lakh Heroin Caught Two Youths Including Drug Consignment Caught

पांच लाख की हैरोइन पकड़ी, नशीले पदार्थ की खेप समेत दो युवक पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने बडैहर इलाके में दो युवकों से ₹5 लाख से ज्यादा कीमत की 103.36 ग्राम हैरोइन मंगलवार को पकड़ी है। मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उस गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है जिसमें वह नशीले पदार्थ लेकर जा रहे थे। लंबे समय बाद इतनी मात्रा में हैरोइन की खेप यहां पकड़ी है। बडैहर इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। मारुति स्विफ्ट कार एचपी 24 सी- 0077 डिडवीं टिक्कर की तरफ से आ रही थी। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 103.36 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में घुमारवीं के हरि तल्यांगर गांव के 26 साल के राहुल शर्मा और मटयाल गांव के आदित्य वशिष्ठ 21 साल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चरस समेत एक गिरफ्तार

अंब|पुलिस ने अंब कस्बे से सटे कुठेड़ा खैरला में बंद पड़े एक सरिया उद्योग के पास बाइक सवार युवक को 53.63 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी युवक की पहचान अनुज शर्मा निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एएसआई सुरिन्द्र कुमार की अगुवाई में एचएचसी कुलदीप कुमार की टीम बुधवार शाम को कुठेड़ा खैरला की तरह गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने कुठेड़ा खैरला में बंद पड़े के सरिया उद्योग के पास बाइक सवार उक्त युवक को आते हुए देखा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे जांच के लिए रोका, तो आरोपी युवक घबरा गया। इस पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो आरोपी के पास से पुलिस को 53.63 ग्राम चरस बरामद हुई।

एटीएम और ओटीपी नंबर बताकर 71, 529 रुपए गंवा बैठा अंकुर

शाहतलाई|नघ्यार पंचायत का एक युवक ठगी का शिकार बना है। शातिर की बातों में आकर युवक ने पहले तो उसे एटीएम और आधार नंबर बता दिया। उसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी भी उसके साथ शेयर कर दिया। यह गलती करते ही उसके खाते से ऑनलाइन 71,529 रुपए की राशि निकल गई। अब युवक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नघ्यार निवासी 30 वर्षीय अंकुर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। काॅल करने वाले ने खुद को एसबीआई तलाई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके बैंक अकाउंट का एटीएम बंद हो गया है। इसी के चक्कर में वह ठगी का शिकार हो गया। डीएसपी राजेंद्र जस्वाल ने इसकी पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...