पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचर कार का बदल रहे थे टायर, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, पांच की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरपतगंज (अररिया). बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में सोमवार रात करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। बेटी की शादी की रस्म पूरी कर लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। 

 

 

छेका देकर लौट रहे थे सभी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग अररिया से छेका (शादी से पहले दूल्हे को फल और अन्य सामान देने का रस्म) देकर सुपौल लौट रहे थे।

- नरपतगंज थाना क्षेत्र के एनएच 57 के चकरदाहा ओवरब्रिज पर रात के करीब 2:30 बजे उनकी सूमो कार की टायर पंचर हो गई।

-ड्राइवर ने पंचर पहिए को निकाल दूसरा पहिया लगा रहा था। कुछ लोग ड्राइवर की मदद कर रहे थे तो कुछ टॉर्च से रोशनी कर रहे थे।

- इसी बीच रात के करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार ट्रक आई और सभी को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल भरत मिश्र की इलाज के दौरान मौत हुई। 

 

मृतकों के नाम 
1. गौतम मिश्र, पिता रघुनाथ मिश्र, भवानीपुर प्रतापगंज थाना, जिला सुपौल।

2. रूपेश सिंह, पिता रघुनन्दन सिंह, सुखानगर प्रतापगंज थाना, जिला सुपौल।

3. विजय मिश्र, पिता फूलो मिश्र, देवानगंज प्रतापगंज थाना, जिला सुपौल।

4. शंकर मिश्र, पिता रघुनाथ मिश्र, इशाक चक भागलपुर जिला।

5. भरत मिश्र, प्रतापगंज थाना, जिला सुपौल।

खबरें और भी हैं...