पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअररिया (बिहार). अररिया-सुपौल फोरलेन सड़क पर चक्रदाहा आेवरब्रिज के पास मस्जिद के सामने रविवार देर रात ट्रक के कुचलने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भरत मिश्र अपने बेटे के लिए लड़की देखने 10 लोगों के साथ अररिया के चन्द्रदेई गांव गए थे। सभी एक ही परिवार से थे, लड़की देखने के बाद घर लौट रहे थे....
- लड़की देखने के बाद सभी लोग देर रात घर लाैट रहे थे। नरपतगंज के चक्रदाहा ओवरब्रिज के निकट सूमो की टायर पंक्चर हो गई।
- ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी रोककर टायर बदलने लगा। इस दाैरान सड़क पर खड़े होकर छह लोग मोबाइल से रोशनी दिखा रहे थे।
- इसी बीच एक अज्ञात ट्रक ने चालक सहित छह लोगों को कुचल डाला। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
- एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई। भरत मिश्र के पोता-पोती समेत गाड़ी में बैठे प्रतापगंज के रवि पंडित और खट्टरदास बाल-बाल बच गए।
- गाड़ी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। मृतकों में चार सुपौल, जबकि एक भागलपुर के इशाकचक के रहने वाले थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.