अनगड़ा में ऑटो पलटा पांच यात्री हुए घायल
अनगड़ा | ओरमांझी-सिकिदिरी पथ में एमआरडी कॉलेज के पास शुक्रवार की दोपहर में ऑटो जेएच01एडब्लू-1203 पलट गया। पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में बिगन महतो 50 वर्ष की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। ऑटो सवारी लेकर सिकिदिरी से ओरमांझी की ओर जा रहा था। बैल को बचाने में क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गई।