पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगाजियाबाद. पत्रकार अनुज चौधरी पर हुआ जानलेवा हमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन के कब्जे से लूट पिस्टल और और कई हथियार बरामद किए गए हैं। इसके बाद जिन लोगों को पकड़ा उनकी निशानदेही पर शूटर रोहित यादव को सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पत्रकार पर हमला पुरानी जमीनी रंजिश के चलते हुए किया गया था।
- इस पूरे हमले की साजिश जेल में बंद शेखर चौधरी ने रची और भाड़े के गुंडे को सुपारी दे दी। हत्या की सुपारी 7 लाख में दी गई थी और पिछले लंबे समय से अनुज की हत्या करने से चूक रहे थे।
-गाजियाबाद पुलिस का दावा है कि अनुज चौधरी की हत्या कराने के लिए शेखर ने पूरा ताना-बाना गाजियाबाद की डासना जेल में ही रचा था।
- गाजियाबाद पुलिस ने अनुज चौधरी पर हुए हमले के मामले में डकैती का मुकदमा भी दर्ज किया था। 8 लोगों को नामजद किया था जिनमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और बाकी लोग फरार चल रहे है। पुलिस का दावा है कि सभी को जल्दी गिरफ्तार होंगे।
घर जा रहा था अनुज
- बता दें कि पत्रकार पर हमला उस समय हुआ जब वह अपने घर के अंदर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद पत्रकार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए। इस दौरान आस-पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और घायल अवस्था में पत्रकार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
- घायल पत्रकार के साले दीपक चौधरी ने मामले में गांव के ही रहने वाले जेल में बंद शेखर त्यागी व उसकी दो पत्नियों, बेटे समेत नौ लोगों को नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.