पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनिरसा. बांग्ला नववर्ष पर पूजा करने तारापीठ जा रहे पंचेत के भक्तों की कार बंगाल में सिउड़ी मल्यारपुर के पास छड़ लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने दुर्गापुर में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
- एगारकुंड प्रखंड के बांदा पूरब पंचायत के पंचायत सचिव मनीष सिंह (40) अपने चार दोस्तों कार चालक मिंटू साव (23), पंचेत खरकेयारी के मिहिर गोप (42), पंचेत से सटे महेशनदी निवासी महेश मंडल (38) और पंचेत चेकपोस्ट निवासी राजेश मंडल (37) के साथ तारापीठ जा रहे थे।
- सिउड़ी मल्यारपुर के पास तीखे मोड़ पर सामने छड़ लदा ट्रक जा रहा था। ड्राइवर देख नहीं पाया और कार तेज गति से ट्रक से टकरा गई। ट्रक पर लदा छड़ कार में बैठे लोगों के सीने और सिर के आरपार हो गया। इससे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मिहिर की अस्पताल में मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.