पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिंड. दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव में पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस और जिला प्रशासन ने ऐसे संदिग्धों की पहचान कर उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी प्रशांत खरे ने जिले के तीन थानों में पदस्थ पांच पुलिस कर्मचारियों को लाइन अटैच कर दिया है।
वहीं कलेक्टर कार्यालय में दो अप्रैल को अनुपस्थित रहने वाले 18 कर्मचारियों को नोटिस देने की तैयारी चल रही है। वहीं अब तक पांच कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। मालूम हो कि 6047 आरोपियों पर उपद्रव के मामले में केस दर्ज किया गया है। इनमें से 297 नामजद आरोपी हैं और 5750 अज्ञात आरोपी हैं। गौरतलब है कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान जिले में हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
57 उपद्रवियों पर 3.24 लाख रुपए का इनाम घोषित
दो अप्रैल को हुए उपद्रव के बाद पुलिस प्रशासन ने 297 नामजद और 5750 अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग अलग अपराध पंजीबद्ध किए हैं। इनमें से अब तक 177 नामजद लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जबकि 57 उपद्रवियों पर एसपी प्रशांत खरे ने 3.24 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.