पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. कालिंदी कॉलेज में पढ़ने वाली प्रथम वर्ष की पांच छात्राओं ने एक चोर की उस समय धुनाई कर दी, जब उसने उनकी एक साथी का मोबाइल चुरा लिया। मामला सोमवार का कमला मार्केट का है। मोबाइल चुराने के बाद आरोपी ने छात्राओं को ब्लेड दिखाकर डराया। लेकिन छात्राओं की हिम्मत के आगे बदमाश के हौसले पस्त हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बीस वर्षीय राहुल मिश्रा के तौर पर हुई। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। ये था मामला...
पुलिस के मुताबिक सभी छात्राएं डीयू के कालिंदी कॉलेज संस्कृत आॅनर्स प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। सोमवार दाेपहर करीब एक बजे बुराड़ी निवासी आस्था आर्य, दिलशाद गार्डन निवासी संगीता शर्मा, भजनपुरा निवासी पूजा पुंडीर, खजूरी खास निवासी सोनिया शर्मा और पलवल हरियाणा निवासी पिंकी शर्मा बुक खरीदने दरियागंज गई थीं। इसके बाद वे कमला मार्केट पहुंच गईं। गर्मी ज्यादा होने की वजह से वह एक स्टॉल पर पानी पीने के लिए रुक गईं। इसी दौरान मौका देख एक बदमाश ने संगीता के बैग से मोबाइल निकाल लिया। चोरी की इस घटना का शुरू में उन्हें पता तक नहीं चला। जब मोबाइल निकालने के लिए बैग में हाथ डाला तो पता चला मोबाइल गायब है।
बातचीत से हुआ संदेह
मोबाइल चोरी होने के बाद वहीं पास खड़े एक युवक से संगीता ने मोबाइल के बारे में पूछताछ की। उसकी बातों से छात्राओं को संदेह हो गया और मौके पर छात्राओं ने आरोपी को दबोच लिया। इस बदमाश ने छात्राओं के चंगुल से छूटने के लिए उन्हें ब्लेड दिखा मारने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं डरीं और बदमाश को काबू में करके रखा। इस बीच मौका देख उसके साथी वहां से भाग निकले। बदमाश की लोगों ने मौके पर ही धुनाई कर दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.