गऊंआं दा फाटक मंदिर में ध्वजारोहण
मैहरे|सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ गऊंअां दा फाटक मंदिर बड़सर में चैत्र संक्रांति के मौके पर सादे समारोह के दौरान डीएसपी जसबीर सिंह ने झंडा रस्म अदा करके ध्वजारोहण किया। भक्त राजेश कुमार, पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। राकेश कुमार, विनोद धीमान, पंडित आज्ञा राम, कमल सोनी ने बताया कि आचार्य पंडित राकेश कुमार अग्निहोत्री ने विधि विधान के साथ डीएसपी जसबीर सिंह और इंस्पेक्टर मस्त राम नायक से पूजा अर्चना करवाई।