पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयपुर से कई शहरों के लिए सस्ती हुईं उड़ानें, दिल्ली का किराया 2170 रुपए से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर.  जयपुर से हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। कई एयरलाइंस ने हवाई किराए में 1500 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक की कमी की है। किराए में गिरावट का यह दौर पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। अभी जयपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ और उदयपुर शहरों के लिए किराए में कमी की गई है।

 

 

तेज गर्मी की वजह से यात्रियों की संख्या में कमी

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में गिरावट देखी जा रही है। तेज गर्मी की वजह से दिल्ली और मुंबई सहित अन्य शहरों के यात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, अभी भी जम्मू और चेन्नई जैसे कई शहर हैं जिनका किराया ज्यादा है। 

 

शहरहवाई किराया 
दिल्ली2170 रुपए से शुरू 
मुंबई4825 रुपए से शुरू  
अहमदाबाद 3361 रुपए से शुरू   
उदयपुर2298 रुपए से शुरू 
कोलकाता4030 रुपए से शुरू   
लखनऊ2842 रुपए से शुरू 
 
 
 
 

खबरें और भी हैं...