फ्लिपकार्ट, एसुस भारतीय ग्राहकों को अनुरूप उतारेंगे उत्पाद
फ्लिपकार्ट, एसुस भारतीय ग्राहकों को अनुरूप उतारेंगे उत्पाद
विपणन के मोर्चे पर दोनों कंपनियां एक-दूसरे का व्यापक समर्थन करेंगी और \'एसुस जेनफोन\' के लिए विपणन गतिविधियां चलाएंगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस भागीदारी के तहत 23 अप्रैल को \'जेनफोन मैक्स प्रो\' लांच किया जाएगा।
फ्लिपकार्ट के मुख्य वित्तीय अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, \"\"एसुस को हम भारत को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन बनाने के लिए अपने डेटा आधारित अनुसंधान व अंतर्²ष्टि और तकनीकी कौशल मुहैया कराएंगे।\"\"
एसुस ने भी अपने डिजिटल सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक भागीदारी) के तहत जरूरतमंदों को डिजिटल साक्षरता मुहैया कराने की घोषणा की है।
एसुस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेरी शेन ने कहा, \"\"हम भारत की विशेष बाजार की जरूरतों को पूरा करनेवाले उत्पादों और सेवाओं के निर्माण में काफी अवसर देखते हैं। फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी से हमारा लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के बारे में अधिक जानकारी हासिल करना है, जो हमें भारतीय बाजार के लिए और भी उपयुक्त उत्पादों का विकास करने में मदद कर सकता है।\"\"
--आईएएनएस