पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेंगलुरू. देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट के प्रमुख शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेचने पर सहमत हो गए हैं। लेकिन बड़ी शेयरधारक सॉफ्टबैंक और अच्छी कीमत चाहती है। सूत्रों ने बताया कि वॉलमार्ट न्यूयॉर्क की इन्वेस्टमेंट फर्म टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, नैस्पर्स, वेंचर कैपिटल फर्म एक्सेल और टेन्सेंट होल्डिंग की हिस्सेदारी डील के करीब पहुंच गई है। फ्लिपकार्ट के संस्थापक, सचिन और बिन्नी बंसल अपनी हिस्सेदारी से एक हिस्सा बेच सकते हैं। इन छह शेयरधारकों की बेंगलुरू मुख्यालय वाली फ्लिपकार्ट में 55% से ज्यादा की हिस्सेदारी है। फ्लिपकार्ट में 20% हिस्सेदारी के साथ सॉफ्टबैंक सबसे बड़ी शेयरधारक है।
वॉलमार्टने65 से78 हजार करोड़ रुपए की पेशकश की
वालमार्ट ने इसके सामने फ्लिपकार्ट को खरीदने के लिए 65,000 से 78,000 करोड़ रु. तक ऑफर रखा है, लेकिन सॉफ्टबैंक शेयरों की सेकंडरी सेल के जरिए करीब 97,500 करोड़ रु. से 1.10 लाख करोड़ चाहती है। सॉफ्टबैंक ने अपने 6.5 लाख करोड़ के विजन फंड में से 16,250 करोड़ रुपए पिछले साल फ्लिपकार्ट में निवेश किए थे।
सॉफ्टबैंक के साथ डील पर बात कर रही है वॉलमार्ट
एक सूत्र ने कहा, "वॉलमार्ट की सॉफ्टबैंक के साथ अभी भी बातचीत जारी है। इस डील से जुड़े ज्यादातर पक्ष बातचीत में शामिल हो चुके हैं। इस तरह की बड़ी डील में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं। लेकिन एक निश्चित समय में इसे अंतिम रूप देना होगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यदि वॉलमार्ट अन्य शेयरधारकों से डील को लेकर आगे बढ़ती है तो सॉफ्टबैंक बातचीत जारी रखेगी या नहीं।"
50% हिस्सेदारी पर होगा वॉलमार्ट का स्वामित्व
वैसे इस डील को लेकर तय समय-सीमा कुछ हफ्तों पहले खत्म हो चुकी है। यदि वॉलमार्ट, जिन निवेशकों के साथ सहमति बन चुकी है यदि वह उनकी हिस्सेदारी खरीद लेती है तो फ्लिपकार्ट की करीब 50% हिस्सेदारी पर उसका स्वामित्व हो जाएगा।
वॉलमार्ट के निवेश से सालभर में 1.43 लाख करोड़ की हो जाएगी फ्लिपकार्ट
पिछले साल अप्रैल में फ्लिपकार्ट ने जब टेन्सेंट के नेतृत्व में फंड जुटाया था उस समय कंपनी की कीमत 66,300 करोड़ रु. आंकी गई थी। वॉलमार्ट के शुरुआती निवेश के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन करीब 100% बढ़कर 1.30 लाख करोड़ से 1.43 लाख करोड़ रु. हो जाएगा।
भारत में पैठ बनाना चाहती है वॉलमार्ट
- वॉलमार्ट ने एक दशक पहले कैश एंड कैरी कारोबार में हाथ आजमाया था। अब वह फ्लिपकार्ट के जरिए सही मायनों में भारतीय मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है।
- वह अमेरिका में ई-कॉमर्स कारोबार बढ़ाने फ्लिपकार्ट मॉडल को स्वदेश ले जाने की योजना बना रही है।
- वह चाहती है कि अमेजन भारत में वॉलमार्ट समर्थित फ्लिपकार्ट से बाजार की प्रतिस्पर्धा में और नकदी लगाए।
फ्लिपकार्ट में क्या है दाव पर
- 55% सेज्यादा हिस्सेदारी हैटाइगर ग्लोबल, नैस्पर्स, एक्सेल, टेन्सेंट और संस्थापक सचिन व बिन्नी बंसल की फ्लिपकार्ट में।
- 20% हिस्सेदारी के साथ जापान की सॉफ्टबैंक है फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी शेयरधारक।
- 65 हजार करोड़ से 78,000 करोड़ रुपए के बीच पेशकश की है वॉलमार्ट ने डील के लिए।
- 75 हजार करोड़ से 1.10 लाख करोड़ रुपए के बीच कीमत चाहती है सॉफ्टबैंक।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.