पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Flying Cart Caught To Cheater Then Students Show 500 Rupees And Said Close The Matter

उड़नदस्ते ने नकल करते पकड़ा तो छात्रों ने 5-5 सौ के नोट निकालकर कहा-रफा दफा कर लो मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में महिला उड़नदस्ते ने आरंग में दो छात्रों को नक़ल करते पकड़ा तो उन्होंने 500-500 रुपये के नोट निकालकर कहा कि मामले को रफा दफा कर लो। इस पर उड़नदस्ता सख्त हुआ तो छात्र पीछे हटे। पकड़े गए छात्रों का नकल का केस बनाया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को एमए इंग्लिश पूर्व और बीकॉम भाग-3 के पेपर में नकल के कुल 8 मामले बनाए गए। 


पहले विनती की, अफसर नहीं माने तो नोट दिखाए 


- शासकीय कॉलेज आरंग में बीकॉम-3 परीक्षा के दौरान महिला उड़न दस्ता अचानक पहुंच गया। 
- दस्ते ने मौके पर ही एक छात्र से 10 पेज की नकल सामग्री तथा मोबाइल फोन भी पकड़ा। उसके साथियों ने पहले तो छोड़ने का काफी अनुनय-विनय किया।
-अफसरों ने बात नहीं मानी तो कुछ छात्रों ने पांच-पांच सौ के नोट निकाल लिए और कहा कि पैसे लेकर रफा-दफा कर लो। पकड़े गए छात्रों का नकल का केस बनाया गया है। 
- इसके अलावा एमए इंग्लिश पूर्व और बीकॉम भाग-3 के पेपर में नकल के कुल ८ मामले बनाए गए। इनमें सात मामले बलौदाबाजार शासकीय कॉलेज में बने।
- दूसरी पाली में  सुबह 11 से दोपहर 2 बजे एमए. इंग्लिश पूर्व व बीकॉम-3 का पर्चा हुआ। टीम ने एमए इंग्लिश की परीक्षा दे रहे पांच विद्यार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। वहीं बीकॉम भाग-3 के मैनेजमेंट एकाउंटिंग में दो छात्र नकल करते पकड़े गए।


अगला पर्चा अब 16 को 


- रविवि में वार्षिक परीक्षा का अगला पेपर अब 16 अप्रैल को होगा। बीएससी भाग-3 में केमिस्ट्री द्वितीय का पेपर होगा। 
-बीकॉम भाग-2 में व्यवहारिक अर्थशास्त्र द्वितीय की परीक्षा होगी। बीए भाग1 के तहत इकोनॉमिक्स का पर्चा होगा। 
-बड़ी कक्षाओं में बीकॉम की परीक्षा 23 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। बीए की परीक्षा 14 मई को खत्म होगी। 
-सबसे लंबी परीक्षा बीएससी की है। यह 17 मई को खत्म होगी। रविवि की वार्षिक परीक्षा में इस बार 1.38  लाख परीक्षार्थी हैं। 


नकलचियों में डर नहीं 


- वार्षिक परीक्षा में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। परीक्षार्थियों से 50 से लेकर 100 पेज तक की गाइड, दस-दस पेज की हस्त लिखित सामग्री मिल ही रही है। 
- इसके अलावा इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों से मोबाइल फोन भी बरामद किया जा रहा है। 

खबरें और भी हैं...