पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवलसाड (गुजरात). सिंगर पर हुई नोटों की बारिश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 43 सेकंड का ये वीडियो क्लिप गुजरात के वलसाड जिले का बताया जा रहा है। जहां एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सिंगर पर पैसों की बरसात हुई। पूरा स्टेज नोटों से ढंका हुआ नजर आ रहा है। इतने पैसे जमा हो गए कि उसे गिनने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के सरपंच ने इस कार्यक्रम को आयोजित करवाया था। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। लगभग 50 लाख रु हुए जमा...
- रिपोर्ट के मुताबिक, कलवाडा गांव के सरपंच आशीष पटेल ने यह कार्यक्रम जालाराम मानव सेवा ट्रस्ट के लिए एंबुलेस खरीदने के लिए आयोजित करवाया था।
- उन्होंने कहा है कि इस दौरान जो भी पैसा मिला है, वह सब ट्रस्ट को दान में दिया जाएगा।
- बता दें कि इस चौरिटी प्रोग्राम में लोगों ने 10, 200 और 500 के नोट बरसाए। करीब 50 लाख रुपए इक्ट्ठा किए जा चुके हैं।
नोटबंदी के दौरान भी हो चुका है ऐसा
- बता दें कि प्रोग्राम के दौरान हुई नोटों की बारिश का ये पहला मामला नहीं है।
- इससे पहले गुजरात के ही नवसारी में आयोजित हुए एक कार्यक्रम सुर्खियों में बना रहा था।
- तब नोटबंदी के बाद जब देश कैश संकट से जूझ रहा था, कार्यक्रम में लोग गायकों पर 40 लाख लुटा चुके थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.