पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिरसा। खाद्य एवं पूर्ति विभाग सिरसा का एक ओर घूसखोर अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया है। डिपू होल्डर प्रेम जैन की शिकायत पर स्टेट विजिलेंस ने महकमे में आईडी की पोस्ट पर तैनात वीरेंद्र कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- डिपू होल्डर प्रेम जैन ने अपनी शिकायत में बताया कि विभाग में आईडी के रूप में कार्यरत वीरेंद्र कुमार डिपू होल्डरों से खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहा है।
- विभाग की ओर उनका लगभग 10 लाख रुपये कमीशन बकाया है। इस बकाया कमीशन को जारी करने की एवज में वीरेंद्र कुमार 2 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
- इस शिकायत के बाद विजिलेंस विभाग द्वारा रेड पार्टी का गठन किया गया। जिसमें डीएसपी अनिल डूडी और डीएसपी सुभाष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
- तहसीलदार संजय चौधरी को बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। वीरेंद्र कुमार ने प्रेम जैन से रिश्वत की राशि लेने के लिए बरनाला रोड पर बीकानेर मिष्ठान भण्डार का स्थान तय किया।
- दोपहर में वह रिश्वत की राशि लेने के लिए यहां पहुंच गया। घूस की राशि देने के बाद प्रेम जैन ने विजिलेंस को इस बारे संकेत किया और टीम ने आईडी वीरेंद्र कुमार को काबू कर लिया।
- उसके कब्जे से 50 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हो गई और हाथ धुलाने पर पानी का रंग लाल हो गया। विजिलेंस ने वीरेंद्र कुमार को अपनी हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उसे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ले आए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.