बीआईटी मेसरा में फूड फेस्टिवल 19 से 21 मार्च तक
food fest
बीआईटी मेसरा के डिपार्टमेंट ऑफ होटल मेनेजमेंट की आेर से एनुअल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फूड फेस्टिवल 19 से 21 मार्च तक चलेगा। यह झारखंड के फूड कुजिन पर आधारित होगा। इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से लोग झारखंड के खान-पान से ताे रूबरू हाेंगे। साथ ही राज्य की लोककला, संस्कृति व रहन-सहन से भी अवगत होंगे। इस इवेंट के लिए स्टॉल को भी ग्रामीण परिवेश का रूप दिया जाएगा। खाना परोसने का स्टाइल भी झारखंडी संस्कृति पर आधारित होगा। इसमें स्टूडेंट्स झारखंडी फूड कुजिन को अलग और नए तरीके से तैयार करेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर है।