पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 71 लोग, रात में खाया था सुबह बना खाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया. बिहार के गया जिले के वजीरगंज में 71 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी बीमारों को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इन लोगों ने सुबह बना खाना रात को खाया था। 

 

बारात आने से पहले बिगड़ने लगी लोगों की हालत
वजीरगंज प्रखंड के अमेठी पंचायत के बुधौल गांव में बुधवार को उपेंद्र चौहान की बेटी की शादी थी। विवाह में आने वाले लोगों के लिए सुबह में ही खाना बना लिया गया था। रात में बारात आने वाली थी इससे पहले गांव के लोगों को सुबह बना खाना भोज में पड़ोस दिया गया। खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी होने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। 

 

बीमारों को पहले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीमार पड़े 71 लोगों में से 25 बच्चे, 15 महिलाएं और 31 पुरुष हैं। गया के डीएम, एसएसपी और एसडीओ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

 

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि लोगों ने सुबह बना खाना रात को खाया, जिससे फूड प्वाइजनिंग हुई है। 71 लोगों को भर्ती कराया गया है। अभी स्थिति सामान्य है। खाद्य पदार्थों के नमूने के जांच के लिए सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...