पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती कभी न करें, यह वीडियो आपको चेतावनी देता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झांसी, यूपी। यह घटना उन लोगों के लिए सबक है, जो चलती ट्रेन में चढ़कर अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही एक हादसा शनिवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर हुआ। चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। हालांकि वहां मौजूद RPF के कुछ जवानों ने दौड़कर उन्हें ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया।


- घटना शनिवार रात झांसी रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-राजधानी एक्सप्रेस के दौरान की है। यह ट्रेन रात 9:30 बजे स्टेशन पहुंची। 
-जब ट्रेन चलने लगी, तो एक 72 वर्षीय यात्री दौड़ते हुए एसी डिब्बे B2 में चढ़ने लगा। लेकिन उनका पैर फिसल गया। वे करीब 25 मीटर तक प्लेटफॉर्म के साथ घिसटते चले गए।  वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों ने मुस्तैदी दिखाई और उन्हें पकड़कर प्लेटफार्म की ओर खींच लिया।