पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फुटबॉल : चेटे की टीम ने जीता खिताब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिस्का नगड़ी | नगड़ी स्थित बाबा एग्रो फूड लिमिटेड नगड़ी के बैनर तले सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं में फुटबॉल के प्रोत्साहन के तहत भौरों टोली मैदान में टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच चेटे फुटबाल टीम और कुलगु फुटबाल टीम के बीच खेला गया। जिसमें चेटे की टीम चार गोल दाग कर टूर्नामेंट में कब्ज जमाया। फाइनल मैच का उद्घाटन बाबा राइस मिल के निदेशक ज्ञान प्रकाश साहू और नगड़ी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चेटे पंचायत के मुखिया अजय कच्छप ने फुटबाल किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने और गांव के प्रतिभा को निखारने उद्देश्य से हमारी कंपनी गांव के युवाओं के बीच खेल टूर्नामेंट का आयोजन सालों भर करेंगी। इस अवसर पर टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच दिनेश सांगा, मैन ऑफ द सीरीज बसंत सांगा, बेस्ट गोल कीपर संतोष सांगा, विजेता कैप्टन बसंत सांगा, उपविजेता कैप्टन महादेव तिर्की को पुरस्कृत किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया साहेबा किस्पोट्टा, शेखर जी, अनिल गोप, अमित सिंह, अजय साहू, विशू टोप्पो, अजय साहू, बीरेंद्र गोप सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।
खबरें और भी हैं...