पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटबाल के खिलाड़ी को ऑफ सीजन में भी फिट रहना चाहिए : लालरुआथारा

फुटबाल के खिलाड़ी को ऑफ सीजन में भी फिट रहना चाहिए : लालरुआथारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबाल के खिलाड़ी को ऑफ सीजन में भी फिट रहना चाहिए : लालरुआथारा

हीरो इंटरकोन्टिनेंटल कप के लिए यहां लगाए गए प्रशिक्षण शिविर के दौरान लालरुआथारा ने कहा, \"\"आधुनिक फुटबाल में फिटनेस बहुत आवश्यक है। एक खिलाड़ी के लिए अपने रूटीन के हिसाब से कार्य करना अनिवार्य है, चाहे वह ऑफ सीजन में ही क्यों ना हो।\"\"
लालरुआथारा ने कहा, \"\"सफलता पाने का कोई सरल रास्ता नहीं होता और हमें फिट रहने के लिए हमारे रूटीन के अुनसार लगातार कार्य करना होता है।\"\"
इंटरकोन्टिनेंटल कप के बारे में लालरुआथारा ने कहा, \"\"यह टूर्नामेंट हमारी तैयारियों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है और इसके जरिए हम एएफसी एशियन कप से पहले टीम को विश्लेषण कर पाएंगे। टूर्नामेंट के लिए बहुत कम समय रह गया है और एशिया की बेहतरीन टीमों से भिड़ने के पहले हमें हमारे खले को सबसे बेहतर करना होगा।\"\"
भारत इंटरकोन्टिनेंटल कप में अपना पहला मैच एक जून को चीनी ताइपे के खिलाफ खेलेगा।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...