- Hindi News
- National
- Ranchi News For Parking The Municipal Corporation Will Sell By Dividing Mg Road Into Pieces
पार्किंग के लिए फिर एमजी रोड को टुकड़ों में बांटकर बेचेगा नगर निगम
राजधानी के लोगों को जाम से निजात के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इसका कारण मल्टी लेवल कार-बाइक पार्किंग की योजना फाइलों में ही सिमट कर रह जाना है। सरकार एक दशक से आम जनता से लेकर हाईकोर्ट को मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का भरोसा देती रही, लेकिन एक भी पार्किंग नहीं बना। अब एक बार फिर एमजी रोड को टुकड़ों में बेचकर पार्किंग बनाई जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए निगम ने एमजी रोड को 15 हिस्सों में बांटकर पार्किंग बनाने का टेंडर निकाला है। इसी माह टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद सड़कों के किनारे ही वाहन लगवा कर निगम पैसा कमाएगा।
सड़क पर पार्किंग से फिर होगी वसूली
सड़कों पर वाहनों की पार्किंग बनाकर नगर निगम ठेकेदारों को बेचेगा। लेकिन इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि रोड पर बने पार्किंग से ठेकेदार के लोग मनमाना वसूली करते हैं। निगम ने चार पहिया वाहनों के लिए 20 व दो पहिया वाहन के लिए 5 रुपए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया है, लेकिन ठेकेदार के लोग चार पहिया वाहन से 40 रुपए और दो पहिया से 10 रुपए शुल्क वसूलते हैं। कई बार इसका विरोध हुआ, लेकिन कुछ स्थानों को छोड़कर वसूली में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ।
{रोड स्वीपिंग की तर्ज पर फॉगिंग के लिए नई कंपनी का होगा चयन
रांची| रांची नगर निगम राजधानी को मच्छर मुक्त करने में भी पस्त हो गया। निगम के लाख प्रयास के बावजूद शहर से मच्छर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम अब प्राइवेट कंपनी के जिम्मे 53 वार्डों की फॉगिंग देने की तैयारी कर रहा है। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही निगम बोर्ड की बैठक में इसे स्वीकृत कराकर निजी एजेंसी का चयन करने के लिए प्रस्ताव मांगा जाएगा। निजी कंपनी ही अपने कर्मचारी से शहर के 53 वार्डों में सुबह-शाम फॉगिंग कराएगी। इसके बदले तय राशि का भुगतान निगम करेगा। वर्तमान में जिस तरह सड़कों की सफाई का काम निजी एजेंसी को दिया गया है, उसी तरह शहर में फॉगिंग का काम निजी एजेंसी से कराया जाएगा। वर्तमान में निगम के पास मात्र 3 वाटर माउंटेन कोल्ड फॉगिंग मशीन है। इसमें एक फॉगिंग मशीन कई माह से खराब है। मशीन का पार्टस नहीं मिल रहा है। इस वजह से फिलहाल मात्र 2 फॉगिंग मशीन से एक माह में मात्र एक बार फॉगिंग होता है।
नई फॉगिंग मशीन नहीं खरीदी जाएगी
शहर को मच्छर मुक्त करने के लिए नगर निगम चार नए फॉगिंग मशीन की खरीदारी के लिए टेंडर निकाला था, लेकिन प्राइवेट कंपनी को काम सौंपने के लिए नई फॉगिंग मशीन की खरीदारी की योजना स्थगित हो सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी पदाधिकारी खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि चार नई फॉगिंग मशीन की खरीदारी के लिए निकाले गए टेंडर को रद्द किया जाएगा।
मच्छर मारने में भी निगम पस्त
इन स्थानों पर पार्किंग के लिए स्पेश बेचेगा निगम
निजी कंपनी के जिम्मे होगी निगम के 53 वार्डों की फॉगिंग
{चर्च कांप्लेक्स से नाइस फर्नीचर तक
{गुप्ता भंडार से लेदर वर्ल्ड तक
{सिटाडेल बिल्डिंग के बाहर से लेकर होराइजन होंडा तक
{नाइस फर्नीचर से भारत शू तक
{हीरो शो रूम से वी मार्ट तक
{अमिटी यूनिवर्सिटी से मान्यवर शो रूम तक
{विशाल मेगामार्ट से हनुमान मंदिर तक
{वेद टेक्सटाइल से निशान ऑटोमोबाइल तक
{बिग बाजार के सामने
{हनुमान मंदिर के पास टैक्सी स्टैंड
{रतन टॉकीज से चर्च कांप्लेक्स मोड़ तक
{रांची क्लब कांप्लेक्स के बाहर
{अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक
{शारदा बाबू लेन (सिर्फ दो पहिया)
{कचहरी चौक से कमिश्नर ऑफिस तक