पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यहां पहुंची विदेशी लड़कियां, हाथों में मेहंदी व माथे पर बिंदी लगाकर की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। भारतीय संस्कृति और धर्म की नगरी धमतरी की विरासत से रूबरू होने लॉस एंजिलिस अमेरिका से माइकल ड्रीबी के नेतृत्व में 5 युवाओं की टीम मंगलवार को रोटरी क्लब के सौजन्य से शहर पहुंची। नंदन दोशी के निवास में इनका स्वागत रोटरी व इनर व्हील परिवार ने तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर किया।

 

- पहले दिन अमेरिकी युवाओं ने शहर में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। वहीं मां अंगारमोती के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। 

- अमेरिका से आई टीम में माइकल ड्रीबी के साथ किम्बर्ली डेविस, फैलिन मार्टिनेज, जॉर्ज कार, गैविन दुआर्ते शामिल हैं।

- ये सभी रोटरी इंटरनेशनल ग्रुप कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत भारत प्रवास पर हैं।

- बुधवार को डॉ. जाजू, संकेत बरडिया व जेसीआई ने इन मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद टीम को राइस मिल का भ्रमण कराया गया।

- यहां उन्होंने पैडी प्रोसेसिंग की बारीकियां जानी। इसके अलावा टीम ने ऑयल इंस्ट्रक्शन प्लांट का भ्रमण भी किया। 


 


हाथों में मेहंदी व माथे पर लगवाई बिंदी 
- विदेशी मेहमानों को रोटरी सदस्यों ने गंगरेल ले जाकर माता अंगारमोती के दर्शन कराए। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की।

- मेहमानों में शामिल दो युवतियों ने शौक से हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदी भी लगवाई।