पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लीगल सेल का गठन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाचार पत्र विक्रेता संघ, पंचकूला की ओर से समाचार पत्र वितरक परिवारों को निशुल्क कानूनी सहायता दिलाने के लिए लीगल सेल का गठन किया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, पंचकूला के एडवोकेट अनिल कालीरमन को इस लीगल सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वितरक संघ की ओर से उन्हें फूलों का बुके देकर उनका आभार व्यक्त किया। मौके पर समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान धर्मपाल शर्मा, महासचिव राजीव चौहान, सचिव सुखबीर सैनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार और कई अन्य वितरकगण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...