पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबड़नगर. छत पर सो रही डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पूर्व भाजपा पार्षद के पुत्र को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां के आ जाने के कारण वह भाग निकला। आरोपी दुष्कर्म के ही एक अन्य मामले में चार महीने पहले जमानत पर छूटा है। घटना 18 मई रात 10.30 बजे की है।
मोहनपुरा निवासी महिला ने गर्मी के कारण अपनी डेढ़ साल की बच्ची को छत पर सुलाया और दूसरी मंजिल स्थित घर में काम में जुट गई। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर छत पर पहुंची तो कुम्हार मोहल्ला निवासी चेतन पिता सत्यनारायण ठाकुर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। यह देख महिला ने शोर मचाया, तो चेतन भाग निकला।
शोर सुन पड़ोसी नासिर व रवि बाहर आए, जिन्होंने चेतन को भागते हुए देख लिया। बच्ची मां व अन्य परिजन के साथ रात में ही थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करवाया। एसडीओपी प्रशांत मुकादम के निर्देश पर टीआई विवेक कनोड़िया व एएसआई सत्येंद्र चौधरी ने रात में ही चेतन को गिरफ्तार कर लिया। चेतन पर 11 अगस्त 2016 में भी एक युवती ने बड़नगर थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। उक्त मामले में वह जेल से चार माह पूर्व ही छूटा है ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.