पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमिर्जापुर. पुलिस चौकी इंचार्ज को गाली देने के मामले में पूर्व बीजेपी सांसद रामसकल समेत पांच के खिलाफ शहर कोतवाली में रविवार को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। रामसकल रॉबर्ट्सगंज से तीन बार सांसद रहे हैं।
- घटना शुक्रवार को हुई थी। मिर्जापुर के शहर कोतवाली में पुलिस ने एक केस के सिलसिले में शशि धर नाम के व्यक्ति को तलब किया था।
- उसके बचाव में पूर्व सांसद राम सकल थाने पहुंचे और पुलिस से बहसबाजी की। उन्होंने पुलिसवालों से गाली-गलौंच तक की। उनका कहना था कि शशि धर को जबरन जेल में बंद कर टॉर्चर किया जा रहा है, जबकि वो पूरी तरह निर्दोष है।
- चौकी इंचार्च ने उनके गाली देने पर विरोध किया। फतहां चौकी इंचार्ज अश्वनी त्रिपाठी की तहरीर पर धारा 147, 353, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
- एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडे ने बताया, "मामला दर्ज किया गया है। आगे कार्रवाई की जाएगी।
- फतह पुलिस थाना इंचार्ज अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया, "शशि धर ने कथित तौर पर ब्रजेश नाम के व्यक्ति से एक जीप खरीदी थी। उसने कहा था कि वो पैसों का भुगतान बाद में कर देंगे, लेकिन जब उनसे पैसे मांगे गए तब शशि ने उन्हें धमकी दी।"
- त्रिपाठी ने बताया, "मैं गुरुवार को थाने में ब्रजेश का बयान दर्ज कर रहा था, तभी वहां दशरथ चौहान नाम का शख्स आया और ब्रजेश को पीटने लगा। हमने उसे रोका और उसके खिलाफ 151 CrPC के तहत केस दर्ज किया। उसको तत्काल जमानत मिल गई।"
- "मैंने गुरुवार को ही धर को 18 मई को थाने आने का समन नोटिस भेजा। जब वो शुक्रवार को थाने आया तो मुझ पर दबाव बनाने लगा। उसका कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाए गए हैं।"
- "मामले की गंभीरता देखते हुए मैं शशि धर को लेकर शहर कोतवाली के एसएचओ भुवनेश्वर पांडे के पास पहुंचा। वहीं अचानक राम सकल आ पहुंचे और पूछने लगा कि धर को थाने क्यों बुलवाया गया है। उनकी वजह से हम धर का बयान दर्ज नहीं कर सके।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.