पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैं मोदी की उपलब्धियों पर 5 घंटे तक बोलूं तो भी कम : पोखरियाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष सांसद  डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में पांच घंटे तक बोलूं तो भी कम। पोखरियाल यहां शनिवार को लोकसभा आश्वासन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

 

कहा- विकास दर में भारत ने चीन को पछाड़ा

उन्होंने कहा कि देश में चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का काम हो या औद्योगिक क्षेत्र के विकास हर क्षेत्र में अभूतपूर्व  काम हुआ है।  भारत ने आज चीन को विकास दर में पछाड़ दिया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान दिए जाने की बात देश में सभी योजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि काम हुआ है।

 

कहा- इस्तीफा देकर येदियुरप्पा ने अच्छा उदाहरण पेश किया

पोखरियाल ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री  येदियुरप्पा के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि येदियुरप्पा ने अटलजी की तर्ज पर इस्तीफा देकर उदाहरण पेश किया है। कर्नाटक में सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा थी। सारे दल बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़े, इससे साबित होता है कि सब मिलकर भी भाजपा को नहीं हरा सकते। कांग्रेस के भाजपा पर  लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाए जाने  पर पोखरियाल ने कहा कि ऐसे 100 उदाहरण हैं, जब कांग्रेस ने लोकतंत्र का कत्ल किया है। उसने हर संस्था का कत्ल किया, सबको कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस बुझता हुआ दिया और डूबती हुई नाव है।

खबरें और भी हैं...