पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व सीएम मांझी बोले- गरीब सवर्णों को भी आरक्षण दे सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम जीतनराम   मांझी ने गरीब सवर्णों को भी आरक्षण देने की मांग की है। दिल्ली के संसद मार्ग पर रविवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों को लेकर आयोजित पार्टी के धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों में गरीब को इज्जत से जीने का हक मिले, इसके लिए सवर्णों को भी आरक्षण के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर दलितों और आदिवासियों को संविधान में दिए गए अधिकारों को एक साजिश के तहत कमजोर करने का आरोप लगाया।


- दलितों के प्रति केंद्र सरकार के रवैए को नकारात्मक बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में दलितों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर संविधान नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। धरना की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल ने पूरे देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।

 

10 सूत्री ज्ञापन सौंपा
धरना के बाद पार्टी की ओर से 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सरकार को सौंपा गया। धरना में महाचंद्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, अजीत कुमार, संतोष कुमार सुमन, रविंद्र राय, दानिश रिजवान, बी एल वैश्यंत्री, धीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, टूटू खान, अनामिका पासवान, विजय यादव, अंजनी पटेल, रामविलास प्रसाद, सुभाष सिंह, मुकुल मोहन, द्वारिका पासवान, बसंत गुप्ता, पूनम पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...