- Hindi News
- National
- Ranchi News Former Deputy Director Of Ranchi Doordarshan Center Convicted For Corruption On 16
भ्रष्टाचार के दोषी रांची दूरदर्शन केंद्र के पूर्व उपनिदेशक को सजा 16 को
रांची | दूरदर्शन केंद्र रांची के पूर्व उप निदेशक शैलेश पंडित को भ्रष्टाचार के जुर्म में कितनी सजा मिलनी चाहिए इस बिंदु पर शुक्रवार को सीबीआई के स्पेशल जज एसके पांडे की अदालत में सुनवाई पूरी कर ली गई। सजा सुनाने के लिए कोर्ट ने 16 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी है। मालूम हो कि पिछले 7 मार्च को आरोपी शैलेश पंडित को रिश्वत लेने के जुर्म में दूरदर्शन केन्द्र रांची के पूर्व उप-निदेशक शैलेश पंडित को उक्त अदालत ने दोषी करार कर दिया । साथ ही उनकी सजा के बिन्दु पर सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख निर्धारित की थी। अदालत ने दोषी करार शैलेश पंडित को उसी दिन जेल भेज दिया है। दोषी पाए गए शैलेश पंडित पर स्टेशनरी सामग्री की आपूर्ति किये जाने के एवज में दूरदर्शन केन्द्र रांची के ही एलडीसी अशोक कुमार से कमीशन के रूप में ₹5000 रिश्वत लेने का आरोप है।