पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. चुनावी साल में कांग्रेस से निलंबित हुए नेताओं की घर वापसी शुरू हो गई है। कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन नेताओं को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी थी या जिन्हें निलंबित कर दिया गया था।
इसी के चलते महिदपुर से पूर्व विधायक रह चुकी कल्पना परुलेकर का निलंबन समाप्त कर पार्टी में वापसी के बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में जल्द ही पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेरखान का निलंबन समाप्त होने के आसार हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.