पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व पीएम राजीव गांधी ईमानदार, बोफोर्स घोटाला में भूमिका नहीं: राज्यपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.  राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ईमानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाला में राजीव गांधी शामिल नहीं थे। वे काफी बढ़िया व्यक्ति थे। लेकिन उनके साथ कई भ्रष्ट लोग थे, जिन्होंने बोफोर्स तोप खरीद में धन लिए। शुक्रवार को वे बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित व्यवसायिक शिक्षा-चुनौतियां एवं रणनीति पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि बीपी सरकार से भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार बचाने के लिए कुछ गलत प्रयास होने लगे, तो मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज स्कील डेवलपमेंट के नाम पर बड़ा धंधा हो रहा है। धंधेबाज लोगों पर नकेल कसने की जरूरत है। कौशल विकास के नाम पर जालसाजी को रोकने की जरूरत है।

 

रोजगार संकट से निबटने के लिए वोकेशनल एजुकेशन को प्राथमिकता देनी होगी। इससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार का मौका मिलेगा। कौशल विकास तभी कारगर होगा, जब इससे प्रशिक्षित युवाओं में रोजगार पैदा करने की क्षमता का विकास होगा और दूसरों को रोजगार दे सके। हमारे देश में अच्छे और जानकार लोग हैं, लेकिन उन्हें सही मेहनताना नहीं मिलता है। ऐसे लोगों का ज्यादा शोषण हो रहा है, जो चिंता का विषय है। स्कील्ड युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार लायक बनाने की जरूरत है। यह कैसे होगा, शिक्षाविद् चिंतन कर समाधान बताएं।

खबरें और भी हैं...