पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. दिवाना में शुक्रवार रात को पूर्व सरपंच धर्मसिंह के 36 वर्षीय छोटे बेटे भोपाल को घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने ईंट से पीट पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी रात को शराब पार्टी कर रहे थे। दोस्तों ने भोपाल को शराब पीने के लिए कहा, उसने मना किया तो विवाद हो गया। भोपाल के साथ मारपीट करके आरोपी मौके से भाग गए। हालांकि, अभी इस बात की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने वारदात स्थल से खून से सनी ईंट और अन्य सबूत जुटाए हैं, जिसके अाधार पर पड़ताल की जा रही है।
खाली प्लाॅट में बेहोश मिला भोपाल
- दिवाना निवासी भोपाल खेतीबाड़ी करता था। बड़े भाई ने बताया कि भोपाल शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर पर उससे बातचीत कर रहा था, तभी गांव का अमित उसको बुलाकर लेगया।
- इसके बाद अमित, उसका भाई कुलदीप, गोविंदा, पोली और राजकुमार ने मिलकर शराब पार्टी की। वहीं पर विवाद होने पर भोपाल से मारपीट करके आरोपी भाग गए। रातभर भोपाल अमित के प्लाॅट में पड़ा रहा।
- परिजनों ने उसकी तलाश की, सुबह भाई खेत पर उसे देखने के लिए गया था। तभी लोगों ने बताया कि खाली प्लाॅट में भोपाल बेहोश पड़ा है। उसे सिविल अस्पताल ले गए तो रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया।
- पुलिस तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बड़े भाई नेत्रपाल ने पांचों दोस्तों के खिलाफ चांदनी बाग थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
राजकुमार को भी लगी है चोट
- भोपाल के सिर, पेट, पैर और छाती में चोट केगंभीर निशान हैं। वहीं राजकुमार को भी चोट लगी है। पुलिस को आशंका है कि भोपाल केसाथ मारपीट के दौरान राजकुमार भी था, लेकिन मारपीट के बाद उसने भोपाल के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी, इसलिए राजकुमार शक के दायरे में है। भोपाल अविवाहित था। पिता धर्मसिंह की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। भोपाल बड़े भाई के साथ ही रहता था। दो बहनें शादीशुदा हैं।
आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
पुलिस के मुताबिक, भाई नेत्रपाल नेबयान दिए कि भोपाल ने मरने से पहले उसे बताया कि अमित, गोविंदा, कुलदीप, पोली और राजकुमार ने उसके साथ मारपीट की है। पांचों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार को रोहतक में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे। जो तथ्य मौके सेजुटाए हैंउसकेआधार पर जांच की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.