पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदलजीत अमी
जालंधर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
मोहाली की सेशन कोर्ट ने 13 साल पुराने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंघा को तीन साल की सज़ा सुनाई है.
कई मामलों में अपने सहयोगी भाजपा और विपक्षी दलों की आलोचना का शिकार हो रही सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल को इस फैसले से सीधा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा पर सरकार पर कुछ दवाव बढ़ जाएगा.
सुच्चा सिंह लंघा 1997-2002 की अकाली-भाजपा सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे, लेकिन वो 2012 में चुनाव हार गए थे.
उनके ख़िलाफ़ यह मामला कांग्रेस की अमरिंदर सिंह सरकार के दौरान सतर्कता विभाग ने 2002 में दर्ज किया था.
आय से अधिक सम्पत्तितत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य अकाली मंत्रियों पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामले दर्ज हुए थे.
अकाली-भाजपा सरकार आने के बाद बादल परिवार को सारे मामलों में सबूतों के आभाव के चलते बरी किया जा चुका है.
लेकिन मौजूदा कृषि मंत्री तोता सिंह और विधानसभा के स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के ख़िलाफ़ अदालती कार्यवाही चल रही है.
मौजूदा जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल को सेशन कोर्ट ने दोषी पाया था, पर हाई कोर्ट ने बाद में उन्हें बरी कर दिया था.
जुर्मानाइस मामले में सुच्चा सिंह लंघा को 1.10 करोड़ का जुर्माना भी किया गया है.
उनके साथी अमरीक सिंह को तीन साल की सज़ा और एक लाख का जुर्माना किया गया है जबकि बाकी अभियुक्तों को बरी कर दिया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.