पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फार्मूला 1 : रेड बुल के रिकाडरे ने जीता चीनी ग्रां प्री

फार्मूला-1 : रेड बुल के रिकाडरे ने जीता चीनी ग्रां प्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फार्मूला-1 : रेड बुल के रिकाडरे ने जीता चीनी ग्रां प्री

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फिनलैंड के वाल्टेरी बोतास (मर्सिडीज) दूसरे और किमी राइकोनेन (फरारी) तीसरे पायदान पर रहे।
राइकोनेन के साथी खिलाड़ी और चैम्पियनशिप में शीर्ष पायदान पर मौजूद सेबस्टियन वेटल आठवें पायदान पर रहे। वह रेस के दौरान रेड बुल के चालक मैक्स वस्र्टाप्पेन से टकरा गए जिसके कारण वस्र्टाप्पेन पर 10 सेकेंड की पेनाल्टी लगाई गई। वह पांचवे पायदान पर रहे।
इंग्लैंड के लुईस हैमिल्टन को चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
रिकाडरे ने अपने करियर में अबतक छह फामूर्ला-1 रेस जीती है।
आस्ट्रेलियाई चालक ने अपनी जीत के बाद कहा, \"\"मैं उबाऊ रेस नहीं जीत पाता। यह जीत अप्रत्याशित थी। 24 घंटे पहले मैं सोच रहा था कि हम शायद ग्रिड के पीछे से शुरुआत करेंगे। इसलिए धन्यवाद लड़कों, आज अपने कार्य का फल मिला।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...