पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Founder Of Controversial Religious Cult Where Womens Were Abused Forced To Marry, Dies From Cancer

आत्मा पवित्र करने के नाम पर करता सेक्शुअल अब्यूज, न्यूजीलैंड के विवादित धर्म गुरू की कैंसर से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड : वो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। उन्हें कैद करके रखता था। वो महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दोयम दर्जे का बताता था। बच्चों को तो और भी नीचा दर्जा देता था। कोई गलती होने पर वो लोगों को बांध कर पीटता था। कहता था अगर किसी लड़की ने शादी से पहले सेक्स किया तो उसे नर्क जाना होगा। वो छोटी बच्चियों की शादी उम्रदराज लोगों से जबरदस्ती करा देता था। लड़कियों ने बताई आपबीती...

 

दिल दहला देने वाले अत्याचार करने वाले इस शख्स का नाम है  होपफुल क्रिस्चियन । होपफुल न्यूजीलैंड में एक कल्ट या यूं कहें एक धार्मिक समूह का लीडर था। मई में जब उसकी मौत प्रोस्टेट कैंसर से हुई तो उसके चंगुल में फंसी लड़कियों ने अपनी आपबीती दुनिया को सुनाना शुरू किया है। इन बातों का खुलासा तब हुआ जब इस कम्यूनिटी के कुछ पूर्व सदस्यों ने होपफुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। होपफुल की मौत के बाद एक महिला ने बताया है कि  समुदाय में महिलाओं की जिंदगी नर्क थी। उन्हें धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था। 

 

 

19 साल की लड़की के साथ हैवानियत

- यवेते ओलसेन नाम की एक महिला ने आरोप लगाया - 'वो हैवान था। जब मैं 19 साल की थी तब उसने तीन बार मेरा यौन शोषण किया। वो बहुत घिनौना आदमी था। ' - होपफुल पर एक और लड़की ने आरोप लगाया है कि उसने थेरेपी के नाम पर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं..उसने उस लड़की के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी पेनेट्रेट कर दी थी। 

 

महिलाओं और बच्चों पर जुल्म

होपफुल ग्लोरियावेल नाम की एक धार्मिक संस्था चलाता था, जिसकी स्थापना उसने 1969 मे की थी। होपफुल मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया का था और 1969 में ही न्यूजीलैंड आया था। ग्लोरियावेल समुदाय में आज भी 550 लोग रहते हैं। यहां महिलाओं को पुरुषों की दासी बनकर रहना पड़ता है। उन्हें अपना चेहरा ढके रहने के साथ कई कड़े नियम फॉलो करने पड़ते हैं। इसके अलावा यहां जबर्दस्ती शादी भी कराई जाती रही है। खुद होपफुल की पोती लिलिया ट्वारा ने बताया कि उसे बचपन से बरगलाया जाता रहा। उससे कहा जाता था कि अगर शादी से पहले सेक्स किया तो नर्क जाओगी। अगर गलती से भी खाने की कोई चीज चुरा ली तो हाथ काटने पड़ेंगे। इन चीजों से तंग आकर लिलिया समुदाय को छोड़कर भाग गईं थीं।

खबरें और भी हैं...